देश की स्थिति काबू से बाहर, 5 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन ने अब हिंसक रुप ले लिया है. जिसकी वजह से देश में बवाल मच चुका है. मौजपुर में दो गुटों के बीच जमकर तीखी झड़प हुई. समर्थक और विरोधी दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाज़ी की और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल की भी मौत हो गई है.
वहीं जाफराबाद और मौजपुर में हो रही हिंसा के बीच डीसीपी की गाड़ी में भी आग लगा दी गई. जिसमें डीसीपी अमित शर्मा गंभीर रुप से जख्मी हो गए. मौके पर उन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल बेकाबू हालात को देखते हुए उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही हिंसक प्रदर्शनकारियों ने भजनपुरा के पेट्रोल पंप को भी फूंक डाला.
जाफराबाद, मौजपुर, भजनपुरा सहित कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो चुके है. जिसके बाद स्थिती बेकाबू हो चुकी है और हालात गंभीर बने हुए है. वहीं हालात को देखते हुए जाफराबाद-मौजपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार के मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए है.
(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथ फेसबुक, ट्विटरऔर यू-ट्यूबपर जुड़ सकते हैं.)
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…








