होम राय राष्ट्रपति चुनाव मे भाजपा समर्थित उम्मिद्वार का समर्थन करेंगे : मुलायम सिंह यादव
राय - जून 18, 2017

राष्ट्रपति चुनाव मे भाजपा समर्थित उम्मिद्वार का समर्थन करेंगे : मुलायम सिंह यादव

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं भी काफी तेज हैँ. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर आम राय बनाने के लिए भाजपा लगातार सभी दलों के साथ बैठक कर रही है. इसी बीच सपा के संस्थापक व वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट का समर्थन करेंगे , गौरतलब है कि इस साल जुलाई में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म होने वाला है. इसके लिए 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक तरफ जहां राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर भाजपा लगातार दूसरे सभी दलों के साथ तालमेल बैठाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी और आज मुलायम सिंह ने यह ऐलान कर दिया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए कैंडिडेट के समर्थन में उतरेंगे. हालांकि, मुलायम ने इसके साथ एक शर्त भी जोड़ी है कि उम्मीदवार सभी द्वारा स्वीकार्य व कट्टर भगवा चेहरा नहीं होना चाहिए. बता दें, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को इस मसले पर मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर बातचीत की थी. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा गठित पैनल के सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पर एक राय बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मालूम हो भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा गठित पैनल में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और वेंकैया नायडू को अलग-अलग दलों की सहमति जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है. वेंकैया नायडू को दक्षिण भारत के दलों, वित्त मंत्री पर समाजवादी पार्टियों और राजनाथ सिंह पर शिवसेना, टीएमसी, उत्तरपूर्व के दलों से बात करने की जिम्मेदारी दी गई है. वेंकैया नायडू छह पार्टियों से बात कर चुके हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…