राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का सफाया निश्चित है : राणे
कांग्रेस छोड़कर गोवा की मनोहर पर्रीकर सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने विश्वजीत राणे ने शनिवार को कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी का सफाया हो जाएगा। राणे की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस द्वारा उनके खिलाफ बांबे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के एक दिन बाद आई है। पार्टी ने हाई कोर्ट से राणे के विधानसभा उपचुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की है। राणे ने इसी साल फरवरी में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन, इसके अगले महीने उन्होंने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता दोनों से त्यागपत्र दे दिया। बाद में उनको भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। कांग्रेस की याचिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राणे ने कहा कि पार्टी में विभाजन नहीं हुआ था। इसके बदले उन्होंने त्यागपत्र दिया था और अब उपचुनाव के जरिये लोगों का नए सिरे से जनादेश प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए राणे ने कहा कि राहुल गांधी का नेतृत्व विफल हो चुका है और कांग्रेस में अब किसी की दिलचस्पी नहीं रह गई है।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…