लालू परिवार की संपत्ति पर मुंबई में आईटी का छापा
नई दिल्ली: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लालू के परिवार से जुड़ी कथित संपत्ति पर आज इनकम टैक्स ने मुंबई में झापेमारी की। इससे पहले दिल्ली में भी लालू के 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई थी। बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि बिहार सांसद और विधान मंडलीय सदस्य सहकारी गृह निर्माण समिति के कुल 5 प्लॉट अभी लालू प्रसाद के कब्जे में हैं।
भारत पेट्रोलियम ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 15 दिनों का शो कॉज नोटिस जारी किया। पटना बाईपास पर भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप की डीलरशिप ‘लारा ऑटोमोबाइल्स’ के नाम से तेज प्रताप के नाम पर है। भारत पेट्रोलियम के नियमों के मुताबिक डीलरशिप सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जा सकती है जो बेरोजगार हैं या फिर जिनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। चूंकि तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और इसके अलावा उनके पास लघु सिंचाई और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






