घर मते लालू परिवार की संपत्ति पर मुंबई में आईटी का छापा
मते - जून 2, 2017

लालू परिवार की संपत्ति पर मुंबई में आईटी का छापा

नवी दिल्ली: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लालू के परिवार से जुड़ी कथित संपत्ति पर आज इनकम टैक्स ने मुंबई में झापेमारी की। इससे पहले दिल्ली में भी लालू के 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। ये छापेमारी एक हजार करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति को लेकर की गई थी। बिहार भाजपा के नेता सुशील मोदी ने लालू यादव पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि बिहार सांसद और विधान मंडलीय सदस्य सहकारी गृह निर्माण समिति के कुल 5 प्लॉट अभी लालू प्रसाद के कब्जे में हैं।
भारत पेट्रोलियम ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को 15 दिनों का शो कॉज नोटिस जारी किया। पटना बाईपास पर भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप की डीलरशिप ‘लारा ऑटोमोबाइल्स’ के नाम से तेज प्रताप के नाम पर है। भारत पेट्रोलियम के नियमों के मुताबिक डीलरशिप सिर्फ उन्हीं लोगों को दी जा सकती है जो बेरोजगार हैं या फिर जिनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। चूंकि तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं और इसके अलावा उनके पास लघु सिंचाई और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है।

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…