ઘર સામાજિક अब फरीदाबाद में गौरक्षकों का आंतक, गौमांस होने के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान
સામાજિક - રાજ્ય - ઓક્ટોબર 14, 2017

अब फरीदाबाद में गौरक्षकों का आंतक, गौमांस होने के शक में पीट-पीटकर किया लहूलुहान

फरीदाबाद। गौरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक के बाद एक बड़ी वारदात सामने आ रही है. ताजा मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है जहां एक ऑटो में गोमांश होने के शक में गोरक्षकों ने ऑटो चालक औऱ उसके साथी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पीड़ित का कहना है कि साथी की दुकान के लिए वो ऑटो में मीट भरकर ले जा रहा था, इसी दौरान उसके साथ और भी साथी भी मौजूद थे। जैसे ही वह फरीदाबाद के बाजड़ी गांव के नजदीक पहुंचे तभी पीछे से आई एक कार में सवार कुछ लोगो ने ऑटो रुकवा लिया और रोककर किसी लड़के के बारे में पूछा जब उन्होंने उसे जानने से इनकार कर दिया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही आरोपियों ने उनकी पिटाई की।

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपियों ने ऑटो चालक को भारत माता और हनुमान की जय बोलने के लिए कहा और न बोलने पर उन्हें पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए पीड़ितों के खिलाफ ही गोरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

 

पीड़ित का कहना है कि ऑटो में गोमांश नहीं था, उसमें गाय का मांस नहीं था अगर उसमें गाय का मांस हो तो मुझे फांसी दे देना और नहीं हो तो मुझे इंसाफ चाहिए।

पुलिस के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया है जांच के बाद ही तय होगा की ऑटो में गाय का मांस था या नहीं। डीसीपी आस्था मोदी ने मामले में पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामले में गौतस्करी के तहत केस दर्ज कर लिया है और मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…