आज पूरा एक साल हो गया नजीब को लापता हुए, जानिए नजीब मामले में कब क्या हुआ ?
नई दिल्ली। जेएनयू के छात्र नजीब को लापता हुए आज पूरा एक साल हो गया है लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पुलिस और सीबीआई के हाथ खाली है. दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय पर नजीब का परिवार और कई विश्वविद्याल के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। नजीब की मां दिल्ली पुलिस और सीबीआई से अपने बेटे को खोजकर ला देने की गुहार लगा रही हैं।
नजीब केस में शुरु से कब क्या हुआ
15 अक्टूबर 2016- जेएनयू के माही मांडवी छात्रावास से नजीब परिसर लापता।
16 अक्टूबर 2016- फातिमा नफीस ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई।
17 अक्टूबर 2016- जेएनयू छात्र संघ ने प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की।
18 अक्टूबर 2016- जेएनयू के कुलपति नजीब के परिवार से मिले।
19 अक्टूबर 2016- छात्रों न कुलपति और 12 बड़े अधिकारियों को एड ब्लॉक में घेरा।
6 नवंबर 2016- नजीब को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन हुआ और नजीब की मां को हिरासत में लिया।
16 नवंबर 2016- पुलिस का दावा, कि वह ऑटो बरामद, जिससे नजीब जामिया तक गया।
20 नवंबर 2016- जांच समिति ने एबीवीपी छात्रों को नजीब से झगड़ा करने का दोषी पाया।
28 नवंबर 2016- नजीब मामले में इनाम की राशि 5 से 10 लाख रुपए की गई।
19 दिसंबर 2016- पुलिस ने जएनयू परिस को खोजी कुत्तों की सहायता से खंगाला।
22 जनवरी 2017- नजीब के परिवार से फिरोती मांगने के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार।
24 जनवरी 2017- जेएनयू के चीफ रोक्टर प्रोफेसर एपी डिमरी का पद से इस्तीफा।
28 जनवरी 2017- नजीब के परिवार ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप।
16 मार्च 2017- हाईकोर्ट ने नजीब मामले में ढिलाई पर दिल्ली पुलि को डाट लगाई।
16 मई 2017- इस मामले को दिल्ली हाईकोर्च ने सीबीआई को सौंपा।
6 सितंबर 2017- सीबीआई को हाईकोर्ट का निर्देश ‘ढूंढने के लिए जरुरी कदम उठाएं’।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…