होम सामाजिक एक और आवाज दबाने की कोशिश, बहुजन लेखक इलैया को किसने दी जान से मारने की धमकी ?
सामाजिक - राज्य - सितम्बर 12, 2017

एक और आवाज दबाने की कोशिश, बहुजन लेखक इलैया को किसने दी जान से मारने की धमकी ?

हैदराबाद। वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद पत्रकारों, लेखकों और बुद्धजीवियों में भयंकर आक्रोश है. जिसे लेकर वो सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे हैं. तो वहीं पत्रकारों, लेखकों की आवाज दबाने के लिए उनको धमकियां भी दी जा रही है।

 

प्रमुख बहुजन विचारक और लेखक कांचा इलैया को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। लेखक कांचा इलैया ने आर्य वैश्य जाति पर लिखी गयी अपनी किताब को लेकर जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

उस्मानिया विश्विविद्यालय पुलिस थाने में इलैया ने शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत में प्रोफेसर इलैया ने कहा है कि उन्हें ‘सामाजिक सम्मगगलुरलू कोमातोल्लू’ (वैश्य सामाजिक तस्कर हैं) किताब को लेकर अज्ञात लोगों ने फोन कर धमकियां दीं, और गाली गलौज की.

 

इलैया का कहना है कि आर्य वैश्य संगठनों के कुछ नेताओं द्वारा उनकी आलोचना करने के बाद धमकी भरे फोन आ रहें हैं. उन्होंने फौरन पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

आर्य वैश्य संघो ने किताब के शीर्षक और उसकी कुछ सामग्री को समुदाय के लिए ‘अपमानजनक’ बताते हुए शहर में विरोध प्रदर्शन किए थे, उन्होंने किताब वापस लेने की मांग करते हुए इलैया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने भी धमकी दी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…