होम राज्य दिल्ली-एनसीआर कल होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव, जानिए क्या है चुनावी समीकरण ?

कल होंगे उपराष्ट्रपति चुनाव, जानिए क्या है चुनावी समीकरण ?

नई दिल्ली। एनआईएन ब्यूरो

राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव की बारी है,एनडीए की तरफ से वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है तो विपक्ष ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और गांधी जी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को मैदान में उतारा है। 5 अगस्त यानी शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होगी और इसी दिन चुनाव के नतीजे आ जाएंगे।

कैसे होता है उपराष्ट्रपति चुनाव ?

उपराष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होता है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट करते हैं. सदस्य अपनी पसंद को मार्क करने के लिए एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं. किसी दूसरे पेन से मार्क किये गए वोट को खारिज कर दिया जाता है. बैलेट पेपर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का नाम होता है लेकिन इसपर किसी तरह का चुनाव चिह्न नहीं होता है.

क्या है वोटों का समीकरण ?

संसद में कुल सदस्य की संख्या 790 है. अब राज्यसभा में बीजेपी के 58 सांसद हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के 57 सांसद हैं. बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के पास लोकसभा में 340 और राज्यसभा में 85 सांसद हैं. कुल होते हैं 425. पिछले चुनाव (2012) में हामिद अंसारी को उपराष्ट्रपति चुनाव में 490 वोट मिले थे. जबकि विपक्ष उम्मीदवार जसवंत सिंह को 238 वोट मिले थे.

निर्विरोध चुने गए उपराष्ट्रपति के नाम

गौरतलब है कि एस. राधाकृष्णन (1952 और 1957), मोहम्मद हिदायतुल्ला (1979) और शंकर दयाल शर्मा (1987) उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुने गए थे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…