खौफनाक: सिरफिरे लड़के ने सरेराह तलवार से काटा लड़की का हाथ
लखीमुुर खीरी। यूपी में क्राइम का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है, एक के बाद एक दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आ रही है, ताजा मामला लखीमपुर खीरी का जहां एक युवक ने छेड़खानी का विरोध कर रही एक लड़की का मनचले ने तलवार से हाथ काट दिया।
इसके बाद छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां छात्रा की स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहर के बाबूराम सर्राफ नगर में रहने वाली एक छात्र बुद्धवार को निघासन सड़क से गुजर रही थी। उसी दौरान एक रोहित चौरसिया नाम का युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो मनचले तलवार लेकर आ गया और काफी देर तक पीड़िता को दौड़ाया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता का तलवार से हाथ काट दिया।
दिल दहला देने वाली इस घटना में छात्रा का हाथ कट गया है। वहीं घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मनचलों को पकड़कर जमकर पिटाई की। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






