Home Social गुजरात: लगातार तीन बड़ी वारदातों की वजह से बहुजन समाज में भयंकर आक्रोश
Social - State - October 6, 2017

गुजरात: लगातार तीन बड़ी वारदातों की वजह से बहुजन समाज में भयंकर आक्रोश

पीएम मोदी के गढ़ गुजरात में बहुजन समाज पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार एक के बाद एक इंसानियत को शर्मशार करने वाली खबरें सामने आ रही है. हाल के दिनों में लगातार हुई तीन घटनाओं की वजह से बहुजन समाज में आक्रोश है.

 

दरअसल बहुजन समाज के युवाओं में स्टाइलिश मूछें रखने का क्रेज शुरु हो गया जो बात सवर्णों को बरदास नहीं हो रही हैं. इसी वजह से उन पर हमले किए जा रहे हैं.

गुजरात के गांधीनगर जिले में मंगलवार को लिंबोदरा गांव में एक 17 साल के बहुजन युवक की अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी. आरोप है कि राजपूत समाज के युवाओं ने स्टाइलिश मूंछे रखने की वजह से बहुजन युवक पर ब्लेड से वार किए. पीड़िता की बहन का कहना है कि वह दर्द में हैं उसे सात टांके लगे हैं उस पर ब्लेड से हमला किया गया था. हमें नहीं पता है कि दो आदमी कौन थे. वह खून से लथपथ घर आया था.

 

इससे पहले 25 सिंतबर की शाम को आनंद जिल में गरबा का कार्यक्रम देखकर घर वापस आ रहे एक बहुजन युवक पर राजपूत वर्ग के लोगों ने हमला कर दिया. युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। कहा गया कि बहुजन समाज को गरबा देखने का अधिकार नहीं है.

वहीं 29 तारीख को एलएलबी कर रहे बहुजन युवक कृणाल महेरिया पर कथित तौर पर राजपूत वर्ग के लोगों ने हमला कर दिया. खबरों के मुताबिक महेरिया का कहना है कि उसकी स्टाइलिश मूंछ रखने की वजह से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन सवाल इस बात का है कि क्यों लगातार बहुजन समाज पर जुल्म अत्याचार हो रहा है. क्यों अपरकास्ट के लोगों को बहुजन युवाओं का स्वाभीमान से रहना रास नहीं आ रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…