गोरखपुर में बच्चों की मौत कैसे हुई जवाब दे योगी सरकार: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहबाद। गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौत को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य की योगी सरकार से जवाब तलब किया है. हाईकोर्ट की एक बेंच ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग के महानिदेशक से कहा है कि वो 6 सप्ताह के अंदर बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट करें। कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को करने की तारीख तय की है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति दया शंकर तिवारी की पीठ ने यह आदेश सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर की याचिका पर दिया है।
न्यायालय में महाधिवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि ‘मामले में राज्य सरकार संभव कदम उठा रही है और मुख्य सचिव की रिपोर्ट आने के बाद शेष सभी कार्रवाई की जाएगी’ वहीं इस पर याचिकाकर्ता नूतन ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की अब तक इस मामलें में कार्रवाई से यही संदेश मिला है कि वो तथ्य को छुपाना और दोषियों को बचाना चाहती है, जिससे लगता है मुख्य सचिव की जांच सिर्फ एक दिखावा ही होगी।
बता दें कि 10-11 अगस्त को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में 35 बच्चों की मौत हो गई थी, बच्चों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना बताया जा रहा था, लेकिन राज्य सरकार ने इस आरोप को गलत करार दिया और मुख्य सचिव से मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…





