चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: विकास बराला और उसके दोस्त गिरफ्तार
आईएएस अफसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे मुख्य आरोपी विकास बराला को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विकास और उसके दोस्त आशीष को आज पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में अपहरण की कोशिश का भी मामला दर्ज किया गया है। विकास बराला और उसके साथी को गुरुवार को पुलिस के सामने पेश किया जाएगा और पुलिस कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी। गिरफ्तारी से पहले दोनों आरोपी कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस के सामने मामले की जांच के लिए हाजिर हुए थे।
चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी ने छेड़छाड़ मामले पर बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि दोनों आरोपियों से लंबी पूछताछ की गई। जिसके बाद उनके खिलाफ दो और धाराएं जोड़ने का फैसला किया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपियों पर अपहरण की कोशिश के मामले में दो धाराएं 365 और 511 लगाई गई है। इसके बाद हमने दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश करने से पहले गिरफ्तार किया। पुलिस पर राजनीतिक दबाव के सवाल पर अधिकारी ने कहा कि हमारे ऊपर किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। हम जो भी कर रहे हैं वो पूरी तरह से पेशेवर और निष्पक्ष है।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






