घर सामाजिक चित्रकूट अखिलेश यांच्या टोमणा भाजपचे पराभव, "भाजपच्या पराभव हवा, आता राज्य "

चित्रकूट अखिलेश यांच्या टोमणा भाजपचे पराभव, "भाजपच्या पराभव हवा, आता राज्य "

नवी दिल्ली. मध्यप्रदेश के चित्रकूट में हुए उपचुनाव में भाजपा बुरी हार का सामना करना पड़ा है, चित्रकूट में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाकर चुनाव प्रचार किया था लेकिन इसके बावजूद भाजपा चुनाव हार गई है। कांग्रेस के प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी ने भाजपा के उम्मीदावर शंकर दयाल त्रिपाठी को 14 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

 

मध्यप्रदेश में हुई भाजपा की इस हार के बाद राजनीतिक चर्चा का बाजार गर्म हो गया है, क्योंकि भाजपा ऐसे समय में चुनाव हारी है जब गुजरात का चुनाव उसके सामने हैं, और गुजरात में लगातार भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। भाजपा को चित्रकूट में मिली हार पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी निशाना साधा है।

 

पूर्व सीएम ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इनकी सच्चाई अब लोगों के सामने आ रही है. अखिलेश ने कहा, ‘चित्रकूट में भाजपा की हार हवा के रुख का संकेत है. लोग अब जीएसटी और नोटबंदी की हकीकत समझ गए हैं. नतीजा लोगों में भाजपा के प्रति बढ़ते अविश्वास का संकेत है. भाजपा की हार की यह हवा अब गुजरात पहुंचेगी.

बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में एक साल बाकी है, मध्यप्रदेश में भाजपा लगातार शासन में रही है, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तीन बार से लगातार सीएम बनते आ रहे हैं, शिवराज खुद को विकासवादी बताते हैं, लेकिन चित्रकूट उपचुनाव में वे भाजपा की हार को टालने में नाकाम रहे हैं।

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…