گھر بین اقوامی بین اقوامی انتخابی نتائج میں بڑی تبدیلی جانیے کس پلڑا بھاری

انتخابی نتائج میں بڑی تبدیلی جانیے کس پلڑا بھاری

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का नतिजे आने में बस चंद दिन बाकी है.और कई चैनल्स एजेंसिस ने एग्जिट पोल भी जारी कर दिए है. कई चैनल एग्जिट पोल में कयास लगा रहे है. कि दोनों ही राज्यों में बीजेपी की ही जीत होनी है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों का एग्जिट पोल करवट बदलता दिख रहा है. अब तक के आंकड़ों के मुताबिकहरियाणा में 65 फीसदी और महाराष्ट्र में 60.50 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई जो साल 2014 के विधानसभा चुनावो के मुकाबले सुस्त दिखा.

पोलिंग के आंकड़ो को देखे तो माना जा रहा है. कम लोग अपने घरों से बाहर निकलकर वोट नहीं देना चाहते यानि कि वो मौजूदा सरकार को बदलना चाह रहे है. लेकिन कयास लगा जा रहे है, कि हरियाणा में बीजेपी 90 विधानसभा सीटों में से 66 पर जीत हासिल कर सकती है.और कांग्रेस के खाते में महज 14 सीटें आने की बात कही जा रही है. बहुमत के लिए इस सूबे में किसी भी दल को कुल 46 सीटों की जरूरत होगी. اگرچہ, जरूरी नहीं है कि ये एग्जिट पोल्स सही ही साबित होंक्योंकि पूर्व में ये कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं.

 महाराष्ट्र में सत्ताधारी बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को सत्ता में वापसी के आसार हैं. तो वहीं विपक्षी कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को उम्मीद है कि बीजेपी-शिवसेना को हराकर फिर से राज्य में सरकार बनाएंगे. اگرچہ, एग्जिट पोल के मुताबिक अगर हम इन समीकरण को समझने की कोशिश करे तो महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना को तगड़ा झटका लग सकता है.वहीं टाइम नाव के एग्जिट पोल के मुताबिकबीजेपी को 230 सिटे कांग्रेस को 48 सीटे और बाकि पार्टी को 10 सीटें मिल सकती हैं। ए.बी.पी के पोल में बीजेपी पार्टी को 192-216, कांग्रेस को 55-81, अन्य को 4-21 बताई जा रही है.

अब जरा हरियाणा के समीकरऩ को समझने की कोशिश करते है. वहीं टाइम नाव के सर्वे की मानें तो बीजेपी को 71, कांग्रेस को 11 और बाकी को आठ सीटें मिल सकती हैं।. ए.बी.पी का पोल कहता है कि बीजेपी 72, कांग्रेस आठ और अन्य 10 सीटें निकाल सकते हैं. हालांकि सभी चैनल ने कयास लगा कर एग्जिट पोल पर तमाम दावे कर रहे है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि 24 अक्टूबर को किसके सर बंधता है जीत का ताज और किसे हाथ लगती है सत्ता.

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔

مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…