घर राज्य दिल्ली-एनसीआर दिल्ली: सिगरेट का धुंआ मुंह पर उड़ाने से किया मना, चढ़ा दी कार, जानें आगे फिर क्या हुआ ?

दिल्ली: सिगरेट का धुंआ मुंह पर उड़ाने से किया मना, चढ़ा दी कार, जानें आगे फिर क्या हुआ ?

नवी दिल्ली. दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है. जी हां दिल्ली में एम्स के पास बाइक सवार को कुचलकर मारने की शर्मनाक वारदात हुई है. बताया जा रहा है सिगरेट का धुआं छोड़ने का विरोध करने पर बाइक सवार की हत्या कर दी गई.

घटना रविवार की सुबह चार बजे की है. मनिंदर और गुरप्रीत एक डॉक्युमेंट्री के लिए लोकेशन की तलाश में एम्स और सफदरजंग अस्पताल आए थे. नशे में चूर रोहित नाम के युवक ने दोनों छात्रों पर सिगरेट का धुआं उड़ाया था. मना करने पर रोहित ने मनिंदर और गुरप्रीत से झगड़ा किया. इसके बाद जब मनिंदर और गुरप्रीत अपनी बाइक से वापस लौटने लगे तो रोहित ने अपनी फोर्ड कार से उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गया और दो दिनों के बाद उसने दम तोड़ दिया. मनिंदर और गुरप्रीत दिल्ली के स्कूल ऑफ फोटोग्राफी के छात्र थे.

इस केस में पुलिस सवालों के घेरे में है. शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे हादसा करार दिया था, जिसकी वजह से आरोपी को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद जमानत भी मिल गई थी. वहीं मृतक गुरुप्रीत का परिवार अब इंसाफ की मांग कर रहा है.

 

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…