घर सामाजिक देशात भीतीचे राजकारण वाढत आहे: कन्हैया कुमार
सामाजिक - राज्य - ऑगस्ट 9, 2017

देशात भीतीचे राजकारण वाढत आहे: कन्हैया कुमार

औरंगाबाद। औरंगाबाद के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे कन्हैया कुमार ने भीड़ हिंसा, सरकार की नीतियों और स्थितियों मौजूदा मामलों पर बेबाक तरीके अपना पक्ष रखा। कन्हैया कुमार ने गौ रक्षकों को सीमा पर भेजने की वकालत की। संविधान बचाओ परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हॉल के अंदर, बाहर भले सड़क पर खड़े रह कर लोगों ने कन्हैया कुमार को सुना। कार्यक्रम में एबीवीपी को छोड़कर सभी स्टूडेंट यूनियनों के नेता मौजूद थे।
इस अवसर पर दर्शकों को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने देश की वास्तविक समस्याओं पर प्रकाश डाला और युवाओं को एकजुट होकर देश की अखंडता के लिए आंदोलन चलाने पर जोर दिया। कन्हैया कुमार ने भीड़ हिंसा को एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा बताया साथ ही अहमद नगरमें गौ रक्षकों पिटाई की भी अपने तरीके से निंदा करते हुए कहा कि गौ रक्षकों को सीमा पर भेजा जाए उनकी आँखें बड़ी तेज हैं। हजारों लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार की नीतियों पर जबरदस्त आलोचना की और आरोप लगाया कि देश में भय की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन जब यह पार कर जाएगी तो अंजाम खतरनाक होगा।
शिक्षण संस्थानों में एक विशिष्ट विचारधारा को थोपे जाने कन्हैया कुमार ने विरोध किया। साथ ही शिक्षा के भगवाकरण, किसानों की आत्महत्या और बेरोजगारी को लेकर सरकार की नीतियों पर भी चोट की । मीडिया घराने भी अब व्यापार कर रहे हैं और सरकार मीडिया घरानों को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है, ताकि वास्तविक समस्याओं को दबाया जा सके। लेकिन सवाल करने का अधिकार हमें संविधान ने दिया है.

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…