Home Social धज्जियां उड़ रही हैं मोदी के गुजरात मॉडल की! खबर पढ़कर समझिए गुजरात की हकीकत?
Social - State - October 18, 2017

धज्जियां उड़ रही हैं मोदी के गुजरात मॉडल की! खबर पढ़कर समझिए गुजरात की हकीकत?

विकास के पर्याय के रूप में गुजरात मॉडल बहुत प्रचारित हुआ है। यह गुजरात मॉडल आज का नही है ब्रिटिश भारत मे भी यही था। इसको न कांग्रेस ने बनाया है और न भाजपा ने। यह तब भी था जब कांग्रेस और भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। बल्कि….गुजरात तो व्यापार के लिए ब्रिटिश जमाने से मशहूर रहा है, देश में नंबर बन रहा है, खासकर कपड़ा उद्योग में।

यहां तक कि, पूरा मुम्बई भरा पड़ा था गुजरात के व्यापारियों के कपड़ा मिलों से, आये दिन चुनावी मुद्दे पर गुजरात मॉडल का मुद्दा विकास के पर्याय के रूप में उछाला जाता है और उसका श्रेय केवल मोदी जी को दे दिया जाता है। लेकिन मोदी जी के आने के बहुत पहले गुजरात के व्यापारी लोग बम्बई तक को अपने मे शामिल करने का दावा कर रहे थे।

इसी सब कारण से बम्बई में आज भी महाराष्ट्रियन के बाद सबसे ज्यादा संख्या गुजरातियों की ही है। जहां तक पिछले दो दशकों के विकास की बात है, डिजीटल/IT टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें बहुत आधुनिकता एवं गति भी प्राप्त हुई है। और गुजरात मॉडल को विकास के पर्याय के रूप में जन-जन तक पहुंचाने का जरिया भीपिछले दो से तीन दशकों मेंअगर सही मायनों में तेजी से किसी शहर का विकास हुआ है तो वो है बेंगलौर। और..जॉब देने के मामले में भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई तक को टक्कर दे रहा है। वहीं हमारे गुजरात के युवा यहां तक कि अहमदाबाद के युवा भारी संख्या में बेरोजगार है।

इंजीनियर्स और MBAs तो मुम्बई, बैंगलोर, पुणे, हैदराबाद पर निगाह लगाए रहते है। विकास की सही परिभाषा केवल रोड, ब्रिज, रिवरफ्रंट नहीं है। विकास की सही परिभाषा है शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में बढ़ोत्तरी। और..गुजरात मॉडल का दावा ठोकने वालों को बता दिया जाय कि मानव विकास के इन्ही सूचकांक में गुजरात पिछले दो दशक से पिछड़ता जा रहा है।

 

ऐसा लगता हैगुजरात मॉडल विकास के पर्याय के रूप में गुजरात की आर्थिक रूप से अनुशाषित जनता का आविष्कार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…