घर सामाजिक नजीब को लेकर CBI मुख्यालय पर प्रोटेस्ट जारी, शरद यादव ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात
सामाजिक - राज्य - ऑक्टोबर 15, 2017

नजीब को लेकर CBI मुख्यालय पर प्रोटेस्ट जारी, शरद यादव ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात

नवी दिल्ली. जबाहर लाल नेहरु विश्वविद्याल के छात्र नजीब को लापता हुए आज 15 अक्टूबर को पूरा एक साल हो गया लेकिन पुलिस, सीबीआई को नजीब का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. सीबीआई मुख्यालय के बाहर नजीब के परिवार के साथ कई विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा।

प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार और सीबीआई के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगाए। स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र नजीब के लापता होने से पहले उसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों से झगड़ा हुआ था। नजीब की मां का कहना है कि वह सीबीआई से पूछना चाहती है कि मामले की जांच कहां तक पहुंची और उनका बेटा कब तक मिल जाएगा?

राज्यसभा सांसद शरद यादव ने भी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलकर मुलाकात की। हालांकि मामला बढ़ता देख सीबीआई अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की। जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व सचिव रामा नागा ने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने कहा है कि वे सोमवार को हाईकोर्ट में स्थिति की रिपोर्ट देंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग की सीबीआई बताए कि मामले में जांच कहां तक पहुंची है?

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…