बीजेपी सांसद ने टीपू सुल्तान को ये क्या कह दिया ?
बेंगलुरू। कभी राम मंदीर तो कभी गौमाता तो कभी लव जिहाद तो कभी घर वापसी जैसे मुद्दे छेड़नेवाले बीजेपी नेता अब टीपू सुल्तान को लेकर विवादस्पद बयान दे रहे हैं. इस बार बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े के बयान ने टीपू सुल्तान के इतिहास को विवादों की फेहरिस्त में खड़ा कर दिया है. जी हां अनंतकुमार हेगड़े ने ट्वीट करके कहा है कि कर्नाटक सरकार टीपू सुल्तान जयंती पर उन्हें ना बुलाए. अनंतकुमार हेगड़े ने इस ट्वीट में टीपू सुल्तान को बलात्कारी और हिन्दु विरोधी बताया है.

बीजेपी सांसद शायद यही सोच रहे होंगे कि उनके इस बयान से बहुसंख्यक हिन्दू मतदाताओं के साथ ही ईसाई समुदाय का समर्थन मिलेगा. बहरहाल बड़ा सवाल है टीपू सुल्तान जिसे मैसूर का शेर कहा जाता है उसे बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े बलात्कारी क्यों बता रहे हैं? टीपू सुल्तान जिसे इतिहास अंग्रेजों को धूल चटाने के लिए याद करता है उसे केंद्रीय मंत्री हिन्दु विरोधी क्यों बता रहे हैं? क्या वाकई में भारतीय शासकों के नाम और काम पर राजनीतिक रोटियां सेंकनी सही है?

वहीं सोशल मीडिया पर टीपू सुल्तान के समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस छिड़ी हुई है. टीपू सुल्तान के मुद्दे पर फेसबुक दो धड़ों में बंट चुका है. ये विवाद हिंदू बनाम मुसलमान हो चुका है.
मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण
मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…






