होम सामाजिक मदरसों को लेकर योगी सरकार का नया फरमान

मदरसों को लेकर योगी सरकार का नया फरमान

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही मुसलमानों को निशाना बनाया जाने लगा था। मुस्लिमों को किसी न किसी मामले को लेकर निशाना बनाया जाता रहा है। हाल ही में 15 अगस्त को योगी सरकार ने सभी मदरसों में तिरंगा फहराने का आदेश दिया था साथ ही साथ मदरसों में होने वाले कार्यक्रम की वीडियोग्राफी करने का आदेश भी दिया गया था।

 

ये भी पढे़-दिल्ली में खुली ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’की पोल

 

नए नियम के अनुसार यूपी के सभी मदरसों को ऑन लाइन किया जाएगा सरकार ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा है कि मदरसों में होने वाली धांधली को रोकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सरकार ने इसके लिए एक बेब पॉर्टल भी लांच किया है। सरकार का कहना है कि इस पॉर्टल के लांच होने के बाद मदरसा शिक्षा बोर्ड से जुड़े तमाम मदरसों में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा। लेकिन योगी सरकार के इस फैसले का मुस्लिम संगठन विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि इस आदेश को जारी करने से ऐसा लगता है कि सरकार हम पर शक कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पोर्टल में राज्य के तमाम अनुदानित और गैर अनुदानित मदरसों को ऑनलाइन किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इसकी मदद से मदरसों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने में भी मदद मिलेगी। साथ ही मदरसों की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में भी सरकार को मदद मिलेगी। पोर्टल के लॉन्‍च होने बाद वेतन भुगतान, छात्रवृत्ति सहित तमाम दिक्कतों का निपटारा ऑनलाइन किया जाएगा।

आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में कुल 6725 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। सरकार की तरफ से लॉन्च ऑनलाइन पोर्टल पर इन सभी मदरसों की फोटो अपलोड की जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट पर शिक्षकों के स्वीकृत पद, तमाम तैनात कर्मचारी और रिक्त पदों का भी ब्योरा उपलब्ध रहेगा। पोर्टल पर तमाम कर्मचारी और शिक्षक वेतन सहित तमाम बिलों के भुगतान के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, इसका निपटारा ऑनलाइन करने की भी व्यवस्था की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…