ઘર સામાજિક મુંબઈ: બેસ્ટ બસોની 36 હજારો કર્મચારીઓ હડતાલ પર
સામાજિક - રાજ્ય - ઓગસ્ટ 7, 2017

મુંબઈ: બેસ્ટ બસોની 36 હજારો કર્મચારીઓ હડતાલ પર

 

 

NIN બ્યુરો દ્વારા

मुंबई। मुंबई में रात 12 बजे से बेस्ट बस के करीब 36 हजार कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। बेस्ट बस के कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के बाद से लोगों की परेशान बढ़ गई है। मुंबई जैसे शहर में बस सर्विस ठप होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुंबई में बेस्ट की लगभग तीन हजार बसें हैं। जिसमें हर दिन 30 लाख लोग सफर करते हैं। बता दें कि बस यूनियन ने कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। साथ ही वेतन मिलने में हो रही देरी को केलर बेस्ट कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

हड़ताल की बड़ी वजह

बेस्ट के 36 हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की मुख्य वजह यह है कि घाटे में चल रही बेस्ट के कर्मचारियों को पिछले कुछ महीनों से समय पर वेतन नहीं मिल रहा। मई महीने के बकाया वेतन में से आधा वेतन कर्मचारियों को 17 जून को दिया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने अपने वकाया वेतन के लिए 22 जून को ही हड़ताल का ऐलान कर दिया था। पिछले सप्ताह कर्मचारियों ने वेतन के लिए भूख हड़ताल भी की थी।

बेस्ट यूनियन की मांगें

1- बेस्ट कर्मचारियों का वेतन हर महीने की 2 तारीख को मिले।

2- बेस्ट के बजट को बीएमसी के बजट में शामिल किया जाए।

3- महानगरपालिका द्वार दिया बेस्ट को दिया गया कर्ज अनुदान में बदला जाए।

4- बीएमसी द्वारा बेस्ट से वसूले जाने कर रद्द में छूट दी जाए।

5- बेस्ट की सभी जिम्मेदारी बीएमसी उठाए।

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…