मेरठ में बीजेपी, आरएसएस पर जमकर बरसीं बीएसपी सुप्रीमो
मेरठ। राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरु कर दी हैं. मायावती यूपी फतह करने के लिए जी जान से जुट गई हैं। मेरठ के वेदव्यास मैदान में मायावती ने तीन मंडल मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद से बीएसपी कार्यकर्ताओं, और नेताओं को संबोधित किया। रैली में लाखों की तादात में लोगों की मौजूद रहे, सबस खास बात यह रही की रैली में सबसे ज्यादा संख्या युवा आवादी की दिखाई दी।

मंच पर मायावती के साथ उनके भाई और भतीजे भी मौजूद रहे. बीएसपी के कद्दावर नेता माने जाने वाले सतीष मिश्रा से पहले दोनों को जनता से रुबरु कराया गया। इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने बीजेपी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने जितने भी वादे किए थे सब खोखले साबित हुए. उन्होंने कहा बीजेपी सरकार समाज में जातिवाद, संप्रादियक हिंसा को बढ़ावा देने का काम करती है।
मायावती के मुताबिक, बीजेपी ने लोगों का ईवीएम से ध्यान हटाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव में दलितों और ठाकुरों के बीच जतीय दंगा करा दिया। सहारनपुर में दलितों का भयंकर शोषण हुआ।
बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, राज्य सभा में उन्हें इस मुद्दे पर सत्तासीन पक्ष ने बोलने नहीं दिया। इससे पहले किसी भी सरकार में ऐसा नहीं हुआ जब किसी मुद्दे पर बोलने न दिया गया हो। यही कारण है मैंने राज्य सभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने बीजेपी पर बरसते हुए कहा, दलित वोटों में सेंध लगाने की मंशा से सहारनपुर में दंगा कराया गया। ताकि दंगे के बाद दलितों के आंसू पोछने के लिए बीजेपी के बड़े नेता बयान दें और और दलितों की सहानुभूति पा सकें।
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने सहारनपुर दंगे को इस मंशा के साथ रचा कि घटना के बाद मायावती आएंगी तो भाषण देंगी और मेरे रहते हुए खूनी संघर्ष हो जाएगा। मायावती ने भारतीय जनता पार्टी आरोप लगाते हुए कहा कि दलितों के साथ कहीं मेरी हत्या भी ना कर दी जाए।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






