होम राज्य दिल्ली-एनसीआर मॉब लिंचिंग के खिलाफ मुहिम चलाने वाले कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी

मॉब लिंचिंग के खिलाफ मुहिम चलाने वाले कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी

जम्मू-कश्मीर।देश भर में हो रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं के खिलाफ देश के कोने- कोने में चला रहे ‘नॉट इन माय नेम’ मुहीम का एक अहम हिस्सा और कांग्रेस के सीनियर लीडर सलमान निज़ामी को ईमेल द्वारा धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं. इन ईमेलों में साफ़ तौर पर उन्हें इस मुहीम से अलग होने की धमकी दी जा रही है. यहां तक की उन्हें जान से मारने तक की धमकी भी दी गई है. ये ईमेल किसी प्रशांत अरोड़ा नाम के शख्स द्वारा दिया गया है. इस ईमेल को पढ़ने के बाद साफ़ ज़ाहिर होता है के ये शख्स कट्टर हिंदुत्व विचारधारा से ताल्लुक़ रखता है.

बता दें कि जम्मू कश्मीर से ताल्लुक़ रखने वाले सलमान निज़ामी पिछले कुछ समय पहले महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करते रहे हैं. वहीं सलमान निजामी इमरान प्रतापगढ़ी केलहू बोल रहा हैकार्यक्रम में भी अहम हिस्सा रहे थे. सलमान निजामी ने कुछ समय पहले ही एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने देश के अलग-अलग प्रदेशों में मॉब लिंचिंग के ख़िलाफ़ प्रर्दशन और रक्त दान करने को कहा था और साथ ही अपना ईमेल आईडी भी शेयर किया था, जिसके बाद उनके पास इस तरह के ईमेल आने शुरू हो गए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…