होम राज्य दिल्ली-एनसीआर रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए आगे आया यूरोपीय संघ, जानें पूरी खबर

रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए आगे आया यूरोपीय संघ, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए यूरोपीय संघ आगे आया है. जी हां यूरोपीय संघ ने रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए तीन करोड़ यूरो देने का वादा किया है. दरअसल बांग्लादेश में रह रहे लाखों रोहिंग्या मुसलमानों की मदद के लिए जिनेवा में यूएन के सम्मेलन के मौके पर यह वादा किया गया है. इससे पहले यूरोपीय संघ ने रोहिंग्या मुसलमानों की दयनीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की थी. यूरोपीय संघ की ओर से जारी बयान में रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें मानवीय सहायता भेजे जाने की मांग की थी.

वहीं यूएन ने बांग्लादेश में मौजूद रोहिंग्या लोगों की मदद के लिए 43.4 करोड़ डॉलर की रकम जुटाने का लक्ष्य तय किया है. इसमें से तीन करोड़ यूरो देने की घोषणा यूरोपीय संघ ने की. इस साल म्यांमार से लगभग छह लाख रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश पहुंचे हैं. ये लोग म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा और सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए बांग्लादेश में आसरा लिये हुए हैं. वहीं बांग्लादेश में कुल रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या लगभग नौ लाख बतायी जाती है.

वहीं इस बीच, बांग्लादेश के दौरे पर गयीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों को वापस लेना चाहिए ताकि एशिया में एक दशक से चले आ रहे सबसे बड़े शरणार्थी संकट को दूर किया जा सके. साथ ही सुषमा ने कहा कि म्यांमार सरकार को आतंकवादियों और आम लोगों में फर्क समझना चाहिए. आम लोगों के खिलाफ आतंकियों जैसी सैन्य कार्रवाई करना गलत है.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…