वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश के कातिलों का मिला सुराग, कर्नाटक सरकार ने किया दावा
वरिष्ठ पत्रकार और लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश के हत्यारों का कर्नाटक सरकार ने पता लगा लिया है. गौरी लंकेश के मर्डर के बाद उनके हत्यारों को गिरफ्तार करने की लगातार मांग की जा रही है. पत्रकार, बुद्धिजीवी लगातार प्रोटेस्ट भी कर रहे हैं. कर्नाटक सरकार ने गौरी लंकेश के हत्यारों की पुष्टी होने की बात कही है।

एनडीटीवी के मुताबिक कर्नाटक सरकार के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रहे जांच दल को हत्यारों के बारे में कुछ सुराग मिले है और यह पता चल गया है कि इसके पीछे कौन लोग थे? उन्होंने कहा कि अभी हम खुलासा नहीं कर सकते, क्योंकि इसके लिए टीम अभी औऱ पूख्ता सबूत जुटाने में लगी है.

रामालिंगा रेड्डी ने गांधी जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि ”हमें संदिग्धों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए ठोस सबूतों की जरुरत है, अन्यथा मामला अदालत में टिक नही पाएगा।
गौरी लंकेश के हत्यारों को पकड़ने के लिए राज्यसरकार ने एसआईटी टीम का गठन किया है और हत्यारों तक पहुंचने के लिए 10 लाख रुपये का इनाम भी रखा है.
गौरतलब है कि 5 सितंबर की रात को अज्ञात हमलावरों ने गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार थे और हैलमेट पहन रखे थे. हलाकिं वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






