सुलझा डोकलाम विवाद, दोनों देशों की सेना ने पीछे हटने का लिया फैसला
नई दिल्ली। पिछले दो महीने से चल रहे डोकलाम विवाद पर चीन और भारती की सेना ने पीछे हटने का फैसला लिया है। सोमबार को विदेश मंत्रालय की ओर से बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की है, जिसके बाद इस पर लिया गया है. उन्होंने बताया कि विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी। दोनों देशों की सेना अब धीरे- धीरे अपनी सेना हटाएगी। चीन और भारत की सेना पीछे हटना भी शुरु हो गई है
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों बाद बिक्रस समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन का दौरा करने वाले हैं. मोदी के दौरे से पहले ही दोनों देशों की कोशिश विवाद सुलझाने की थी, जिसका अब असर दिखाई दे रहा है। हलांकि अभी तक के बयान में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कौन से देश की सेना पहले डोकलाम से पीछे हटेगी

डोकलाम विवाद क्या है ?
गौरतलब है कि सिक्किम सीमा सेक्टर के पास डोकलाम में भारत और चीनी सेना दो महीने से भी ज्यादा समय से आमने-सामने है. यह गतिरोध तब शुरू हुआ जब इस इलाके में चीनी सेना द्वारा किए जाने वाले सड़क निर्माण कार्य को भारतीय सैनिकों ने रोक दिया. भारत की चिंता यह है कि अगर चीन डोकलाम में सड़क बनाने में कामयाब रहता है तो उसके लिए कभी भी उत्तर-पूर्व के हिस्से तक शेष भारत की पहुंच को रोक देना आसान हो जाएगा. डोकलाम इलाके को भूटान अपना मानता है, लेकिन चीन का दावा है कि यह उसके क्षेत्र में आता है.
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






