होम राज्य बिहार & झारखंड सृजन घोटाले में अब त​क छह लोगों की रहस्यमय मौत का दावा

सृजन घोटाले में अब त​क छह लोगों की रहस्यमय मौत का दावा

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि बहुचर्चित सृजन घोटाले मामले में अबतक छह आरोपियों की मौत हो चुकी है. राबड़ी देवी ने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले के तर्ज पर सृजन घोटाले से जुड़े आरोपियों को जहरीली इंजेक्शन देकर मारा जा रहा है. विधान परिषद के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने पूछा कि सृजन घोटाला के छह आरोपियों की मौत कैसे हो गई? दरअसल उन्हें जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया गया.

साथ ही राबड़ी देवी ने ये भी कहा कि बिहार में सृजन घोटाला मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले से भी बड़ा है. और व्यापम घोटाला अब बिहार में आ गया है.

राबड़ी ने कहा कि इस घोटाले पर पर्दा डालने के लिए एक के बाद एक लोगों की मौत हो रही है और इससे जुड़े सभी सबूतों को मिटाया जा रहा है. साथ ही राबड़ी देवी ने यह मांग की कि सीबीआई की जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो. राबड़ी देवी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से इस्तीफे की मांग की.

बता दें कि सृजन घोटाले के मामले को लेकर बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है, जिससे कार्यवाही बाधित हो रही है. विपक्ष का कहना है कि जब तक नीतीश और सुशील इस्तीफा नहीं देते, तब तक सदन नहीं चलने दिया जाएगा.

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…