सृजन घोटाले को लेकर राबड़ी का नीतीश सरकार पर बड़ा हमला
बिहार में करोड़ों रुपये का सृजन घोटाला मध्यप्रदेश का व्यापमं घोटाले जैसा रुप लेता जा रहा है, जिस तरह व्यापंम घोटाले ने कई लोगों की जान ले ली उसी तरह सृजन घोटाले से जुड़े लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। वहीं इस मुद्दे पर सियासत भी गर्माई हुई है, विपक्ष सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से पद इस्तीफे देने की मांग पर अड़ा हुआ है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सृजन घोटाले को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राबड़ी देवी ने सृजन घोटाले से जुड़े लोगों की मौत को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि सृजन घोटाले से जुड़े अब तक 6 आरोपियों की मौत हो चुकी है, राबड़ी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले से जुड़े आरोपियों को जहरीली सुईं (इंजेक्शन) देकर मारा जा रहा है।

राबड़ी देवी ने कहा कि सृजन घोटाला मध्यप्रदेश के व्यापंम घोटाले से भी बड़ा है, व्यपामं घोटाला अब बिहार में आ गया है। राबड़ी ने आगे कहा कि इस घोटाले पर पर्दा डालने के लिए एक के बाद एक लोगों की मौत हो रही है, और साक्ष्यों को मिटाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्योरो सर्वोच्च न्यालय की देखरेख में हो। वहीं राबड़ी ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार औऱ डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी से इस्तीफे की मांग की है।
सृजन घोटाले को लेकर बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हो रही है, विपक्ष का कहना है कि जब तक नीतीश और सुशील इस्तीफा नहीं देते, तब तक सदन नहीं चलने दिया जाएगा।
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






