सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर अहम सुनवाई आज
अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। आज सुप्रीम कोर्ट में भूमि विवाद मामले में दाखिल 20 याचिकाओं पर दोपहर दो बजे सुनवाई होगी। आपको बता दें कि इस मामले से जुड़े पक्षकारों ने इलाहबाद हाई कोर्ट के फैसले को चु्नौती दी है। जिसके बाद 6 बर्ष बाद सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करने जा रहा है। जस्टिस दीपक मिश्रा,जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. दरअसल कुछ दिन पहले ही CJI खेहर ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी के जल्द सुनवाई के अनुरोध पर कहा था कि वो सोच रहे हैं कि जल्द सुनवाई के लिए बेंच का गठन कर दिया जाए.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ दिन पहले सलाह दी थी कि सभी पक्षों को आपसी सहमति से इस मसले का हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा था कि ऐसी स्थिति में मध्यस्थता के लिए किसी जज की नियुक्ति की जा सकती है।

कोर्ट का यह रुख इसलिए अहम है क्योंकि एक बड़ा वर्ग इसे बातचीत और सामंजस्य से ही सुलझाने की बात करता रहा है. गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने साल 2010 में विवादित स्थल के 2.77 एकड़ क्षेत्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच बराबर-बराबर हिस्से में विभाजित करने का आदेश दिया था.
मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण
मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…








