2018 में एक साथ ही कराए जा सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली।विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक ढांचा होने के कारण भारत में हर समय कहीं न कहीं चुनाव चलते रहते हैं। जिसके कारण भारत हमेशा ही चुनावी माहौल में रहता है और बार-बार चुनाव होने के कारण देश पर आर्थिक दबाब भी बड़ता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2018 के अंत में कराए जा सकते हैं। इसकी एक वजह यह है कि लोकसभा और विधान सभा चुनाव एक साथ कराने की चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़े– योगी ने डॉक्टर कफील के साथ वो किया, जिसकी उम्मीद राष्ट्रवादी लगाए बैठे थे !
दरअसल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम की विधानसभाओं का कार्यकाल नवंबर-दिसंबर 2018 में समाप्त हो रहा है।इसके अलावा तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में भी विधानसभा चुनाव इन प्रस्तावित चुनावों के साथ करवाए जा सकते हैं। इन राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल अप्रैल 2019 तक है। माना जा रहा है कि अगर इस प्रक्रिया को अगले लोकसभा चुनावों से लागू कर दिया जाए तो 10 साल में ज्यादातर राज्यों में विधानसभा चुनाव लोकसभा के साथ ही होंगे।
ये भी पढ़े- दिल्ली में एक महीने के अंदर नौ सफाई कर्मचारियों की मौत, कौन है जिम्मेदार ?
एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक अधिक से अधिक राज्यों में लोकसभा के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाए जाने की संभावनाओं पर चर्चा होनी शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसके चलते अगले लोकसभा चुनाव साल के अंतिम दो महीनों (नवंबर-दिसंबर 2018) में करवाए जा सकते हैं।
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






