3 तलाक से परेशान हैं तो हिन्दू लड़कों को कहें ‘आई लव यू’
विश्व हिन्दू परिषद नेता साध्वी प्राची जो कि अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती हैं। मुरादाबाद में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। तीन तलाक विवाद को लेकर साध्वी ने कहा कि जो बहनें तलाक से परेशान हैं, उन बहनों को सलाह है कि वे ऐसे धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म परिवर्तित कर लें, मेरे हिन्दू समाज के बेटे तैयार हैं, उन्हें कहें ‘आई लव. तो वे शादी करने को तैयार हो जाएंगे।
साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब योगीजी की सरकार आ गई है। अब चिंता की बात नहीं। मैं मौलानाओं से कहना चाहती हूं कि उत्तर प्रदेश में शांति और सौहार्द चाहते हों तो ये फतवे जारी करो कि कि अयोध्या में अगर कुछ बनेगा तो राम मंदिर बनेगा और कुछ नहीं बनेगा।
आपको बता दें कि इसी हफ्ते साध्वी प्राची का एक और बयान सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से उत्तर प्रदेश ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनने से बच गया। यही नहीं, योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का सीएम बनाने के ऐलान पर ही साध्वी ने इसे हिंदुओं की जीत बताया था। इससे पूर्व साध्वी प्राची ने कहा था कि योग का विरोध करने वाले लोग देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाएं।
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…






