گھر حالت دہلی قومی دارالحکومت علاقہ 9 महीने में ही BJP से मोहभंग, अरविंदर सिंह लवली ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानें क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

9 महीने में ही BJP से मोहभंग, अरविंदर सिंह लवली ने ज्वाइन की कांग्रेस, जानें क्यों छोड़ी थी कांग्रेस?

کی طرف سے: Sushil Kumar

نئی دہلی. दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली का 9 महीने के भीतर ही बीजेपी से मोहभंग हो गया। अरविंदर सिंह ने घर वापसी करते हुए फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। इसको लेकर कांग्रेस के सीनियर लीडर शीला दीक्षित और अजय माकन ने खुशी जाहिर की है।

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि बीजेपी को ज्वाइन करना उनके लिए कोई खुशी का निर्णय नहीं था, पीड़ा में लिया गया फैसला था। उन्होंने कहा कि वो वैचारिक रुप से बीजेपी में अनफिट थे। लवली ने कहा कि वो मजबूरी में बीजेपी में गए थे अब मतभेद दूर हो गए हैं अब वो पार्टी के लिए सब कुछ करेंगे।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि उन्हें ये ऐलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि कांग्रेस पार्टी में अरविंदर सिंह जी वापस आ गए हैं। अरविंदर कांग्रेस के मजबूत सिपाही थे इनके आने से कांग्रेस और मजबूत होगी। आपको बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की बात से अरविंदर सिंह की अनबन शुरु हो गई थी हालात इस कदर बिगड़ गए कि उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया था।

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔

مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…