Home Social Politics भारत बंद का असर फेल मानने वाले देखें देश के कितने राज्यों में उमड़ा बहुजनों का जनसेलाब
Politics - Social - State - March 8, 2019

भारत बंद का असर फेल मानने वाले देखें देश के कितने राज्यों में उमड़ा बहुजनों का जनसेलाब

Published by- SADDAM KARIMI
BY- JD CHANDARPAL

लो अब 200 पॉइंट रोस्टर आन्दोलन से यह भी तय हो गया कि… जब तक बहुजन अपनी सरकार नहीं बना लेते..तब तक एकजुट होकर लोकतांत्रिक या संविधानिक अधिकारों को बचाने के लिए रास्तो पर ही उतरना पड़ेगा…कुछ बुझे की नहीं…बार बार जन आन्दोलन करना होगा, भारत बंद करना होगा चलो… अभी तो यही सही मगर कब तक….यह कलम-कसाई षड्यंत्रकारी है…फरेबी है जब तक वे सत्ताधारी रहेंगे षड़यंत्र का जाल बुनते रहेंगे और बहुजन इसी तरह जाल में फंसते रहेंगे… जन आन्दोलन करते रहेंगे…इसका समाधान…फुले के रणनीतिक सूत्र “शेठजी भट्टजी विरुध्ध शुद्र-अतिशूद्र” एंव बाबासाहब डॉ अंबेडकर के आह्वान.. “आपको शासन करती जमात बनना है” में ही है…और थोड़ा समय मिले तो….मान्यवर कांशीराम का नारा “वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा” पर भी गौर कर लेना…खैर चलो इस छोटी सी जीत की ख़ुशी मना लेते है… और इस ख़ुशी की वजह जन आंदोलनो की निचे दी गई तस्वीरों को मन भर के देख लेते है…

लेकिन भारत बंद यानि 5 मार्च को सबसे ज्यादा व्यापक असर बिहार के राजधानी पटना से लेकर बिहार के अलग अलग जिलों में देखने को मिला…आप को अलग- अलग जगह से तस्वीरें दिखा रहे है…पहली तस्वीरें भागलपुर की है जहां लोगों ने सड़क पर उतर कर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर बवाल काटा और नारेबाजी की…जहां लोगों ने नारा दिया..

जय जोहार का नारा है

भारत देश हमारा है।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

मधुबनी एंव भागलपुर – बिहार से रामचेतजी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बन्ध की तस्वीरे।

दूसरी तस्वीरे हम आपको महराष्ट्र के पुणे की दिखा रहे है…यहां पर भी लोगों ने भारत बंद यानि 5 मार्च को भारत बंद कर प्रदर्शन किया… जहां लोगों ने नारा दिया

फूले-अम्बेडकर का मिशन अधूरा

मिलकर बहुजन करेंगे पूरा।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

पुणे – महाराष्ट्र से भेजी गई 5 मार्च भारत बन्ध की तस्वीरे।

तीसरी तस्वीरें हरियाणा और उत्तर-प्रदेश की जहां लोगों ने सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की…जहां लोगों ने नारा दिया

बहुजन एकता ज़िन्दाबाद

ज़िन्दाबाद.. ज़िन्दाबाद..

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

हरियाणा – उत्तर प्रदेश – बिहार से 5 मार्च भारत बंद की तस्वीरे।

चौथी तस्वीरें यूपी के आजमगढ़ का जहां लोगों ने भारत बंद यानि 5 मार्च को भारत बंद कर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना रोष जताया…जहां लोगों ने नारा दिया

फूट कमंडल जाएंगे

हम फिर से मंडल लाएंगे।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

आज़मगढ़ – उत्तर प्रदेश – आर्या जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बंद की तस्वीरे

पांचवी तस्वीरे भारत के राजधानी दिल्ली की है जहां लोगों 5 मार्च यानि भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला…जहां लोगों ने नारा दिया

संघर्षों की जली मशाल

भागे दुश्मन और दलाल।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

दिल्ली से साथी प्रिन्स मौर्य जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बंद की तस्वीरे।

6 तस्वीरें उत्तर प्रदेश के देवरिया की है जहां लोगों ने सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन करआगजनी किया…और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बवाल काटा..वहीं लोगों ने नारा दिया

नहीं रहेंगे पिछलग्गू बनकर,

बिरसा फुले आंबेडकर।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

देवरिया – UP से संदीप यादव जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बंद की तस्वीरे।

अगली तस्वीरें मध्यप्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय की जहां लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आगजनी किया..जहां लोगों ने नारा दिया..

पुरखे लड़े थे गोरों से,

हम लड़ेंगे चोरों से।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

केंद्रीय विश्वविद्यालय – सागर मध्य प्रदेश से – हिमांशु जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बन्ध की तस्वीरे।

अगली तस्वीरे उत्तर प्रदेश की गाजीपुर से है जहां लोगों सड़को पर उतर कर रोष जताया..साथ ही नारा भी दिया…

मनुवाद की छाती पर,

विरसा फुले आंबेडकर।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश से – साथी महेन्द्र सिंघ जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बन्ध की तस्वीरे।

अखरी तस्वीरे बिहार के पटना की जहां लोगों ने सड़क पर उतर जमकर बवाल काटा और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और साथ ही लोगों ने नारा भी दिया..

तख्त बदल दो ताज बदल दो,

बेईमानों का राज बदल दो।

लड़ेंगे…. जीतेंगे….

बिहार के पटना में भारत बंद का असर देखने को मिला सुयश गौतम जी द्वारा भेजी गई 5 मार्च भारत बंद की तस्वीरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

बाबा साहेब को पढ़कर मिली प्रेरणा, और बन गईं पूजा आह्लयाण मिसेज हरियाणा

हांसी, हिसार: कोई पहाड़ कोई पर्वत अब आड़े आ सकता नहीं, घरेलू हिंसा हो या शोषण, अब रास्ता र…