Home Social भोपाल में सिर मुंडवाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
Social - State - January 14, 2018

भोपाल में सिर मुंडवाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

new Delhi. मध्यप्रदेश के भोपाल में विरोध प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने अपने सिर मुंडवा लिए। सिर मुंडवाने वाले शिक्षकों में महिलाओं की संख्‍या भी काफी है। इससे पहले शायद इस तरह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन नहीं हुआ होगा।

All these teachers in Bhopal teacher rights marchAre protesting under. These teachers have many demands, जिनमें समान कार्य के लिए सभी शिक्षकों को समान वेतन और उचित ट्रांसफर पॉलिसी है। प्रदर्शन के दौरान काफी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने सिर मुंडवाए।

इससे पहले शिक्षा विभाग में संविलियन को लेकर प्रदेश भर में निकाली जा रही अध्यापक अधिकार यात्रा शुक्रवार की शाम को विदिशा पहुंची। इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली गई और बाद में संघ के जिला संगठन मंत्री निरंजन सिंह कुशवाह ने मुंडन कराकर संविलियन की मांग की। इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में अध्यापक मौजूद रहे।

आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय महासचिव केशव रघुवंशी ने बताया कि शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग सहित 13 मांगों को लेकर लंबे समय से अध्यापक आंदोलन करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते 5 जनवरी से ओमकारेश्वर से अधिकार यात्रा शुरू की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…