ઘર રાજ્ય પંજાબ & હરિયાણા ભાજપ અધ્યક્ષના પુત્રની હરકતોથી સરકાર ઘેરાયેલી, પીડિત યુવતીએ ફેસબુક પર પોતાની અગ્નિપરીક્ષા લખી હતી

ભાજપ અધ્યક્ષના પુત્રની હરકતોથી સરકાર ઘેરાયેલી, પીડિત યુવતીએ ફેસબુક પર પોતાની અગ્નિપરીક્ષા લખી હતી

દ્વારા: નિન ઓફિસ

चंडीगड़। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला के द्वारा आईएएस की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में विपक्ष भी बीजेपी सरकार को घेरने में जुटा हुआ है, वहीं पीड़ित युवती ने अपने साथ हुई घटना को फेसबुक के जरिए बताया है, घटना चंडीगड़ के सेक्टर-8 की है, पीड़ित का आरोप है कि बीते दिन बीजेपी अध्यक्ष के बेटे विकास बराला ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं मामला IAS की बेटी का होने की वजह से पुलिस ने फौरन अपनी सतर्कता दिखाई और आरोपी बीजेपी नेता के बेटे विकास और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

 

पीड़ित युवती ने वारदात की डरावनी दास्तां को फेसबुक के जरिए बताया है। युवती ने कुछ इस तरह लिखा है, मैं तकरीबन किडनैप हो चुकी थी। मैं रात करीब सवा 12 बजे कार से सेक्टर-8 मार्केट से अपने घर जा रही थी। जब मैं रोड क्रॉस करने के बाद सेक्टर-7 के पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उस समय मैं फोन पर अपने फ्रेंड से बात भी कर रही थी। वहां एक मिनट के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेरी कार का दूसरी कार पीछा कर रही है। यह सफेद रंग की एसयूवी थी और मैंने नोटिस किया कि यह कार मेरी कार के साथ-साथ मुझे चेज कर रही थी।’

 

युवती ने आगे लिखा, 'यह कहना ठीक होगा कि संकट की घड़ी में कॉल करने पर एक मिनट में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और मुझे संकट से बाहर निकाला। इस हादसे से सिस्टम पर मेरा दोबारा विश्वास कायम हुआ है। थैंक्स चंडीगढ़ पुलिस।’ छेड़छाड़ से पीड़ित लड़की के आईएएस पिता ने भी फेसबुक पर जहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की, वहीं चंडीगढ़ पुलिस की भी तारीफ की। पीड़ित युवती ने महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा को लेकर नसीहत दी। युवती ने इसके बाद मीडिया से बातचीत में चंडीगढ़ पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, 'पुलिस ने मेरी पूरी बात सुनी और मदद को भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस आई और उन्होंने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया।मैं चंडीगढ़ पुलिस की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने समय पर कार्रवाई करके मुझे बचा लिया।

 

 

बता दें कि पीड़ित लड़की हरियाणा के एक आईएएस अफसर की बेटी है, इसलिए ब्यूरोक्रेसी में भी भीतर ही भीतर इस घटना को लेकर बेहद नाराजगी है। यह मामला राजनीतिक रूप से भी गर्म होता जा रहा है। पहले से ही विपक्षी दलों के निशाने पर खड़ी सत्तारूढ़ बीजेपी पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला से इस्तीफा दिलवाए जाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। बराला बीजेपी के विधायक भी हैं और यह मामला पार्टी हाईकमान के नोटिस पर भी आ चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मामले पर बेहद नपी-तुली टिप्पणी के साथ कहा कि परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं।

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…