होम राज्य बिहार & झारखंड BJP विधायक के गुर्गों की सरेआम गुंडागर्दी

BJP विधायक के गुर्गों की सरेआम गुंडागर्दी

 

 

 

एनआईएन ब्यूरो द्वारा

धनबाद। झारखंड के धनबाद से बीजेपी विधायक के गुर्गों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उसके गुर्गों ने सरेआम जेएमएस नेता की फैक्ट्री पर धावा बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

मामला गुरुवार की शाम का बताया जा रहा है। धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित फुलारिटांड में विधायक ढुल्लू महतो के कथित हथियारबंद गुर्गों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कारू यादव की नमक फैक्ट्री पर हमला कर दिया। इस दौरान महतो के लोगों ने जम कर गोलियां चलाईं और वहां मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट भी की। इस हमले में दो मजदूर घायल हो गए।

इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी वहां पहुंचकर कैंप कर रहे हैं। ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर, बाघमारा एसडीपीओ बहामन टूटी समेत कई अधिकारियों ने वहां के हालात का जायजा भी लिया।

दरअसल, बुदौरा इलाके से छाई उठाव का काम विधायक ढुल्लू महतो के समर्थक पिछले कई दिनों से करते आ रहे हैं। इसका विरोध कारू यादव और उसके समर्थक कर रहे थे। इसी सिलसिले में छाई उठाने के सवाल पर विधायक और झामुमो नेता के समर्थकों के बीच इससे पहले बुधवार को भी भिड़ंत हो गई थी, जिसमें दोनों पक्ष से छह लोग जख्मी हुए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…