ભાજપની ગંદી રમત, દુરુપયોગ કરનાર સાથે ફરી જોડાયા
Aqil રઝા –
बसपा सुप्रीमों मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पिछले साल बीजेपी से निकाले गये पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का निष्कासन खत्म कर उन्हे दोबारा पार्टी में ले लिया गया है। आपको बता दें कि पिछले साल जुलाई में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मऊ में बातचीत में बसपा अध्यक्ष मायावती के बारे में भद्दी टिप्पणी करते हुए उन पर ज्यादा से ज्यादा धन देने वालों को पार्टी का चुनाव टिकट बेचने का आरोप लगाया था.
हालांकि मामला तूल पकड़ने पर सिंह ने माफी भी मांग ली थी लेकिन उन्हें पार्टी से छह साल के लिये निकाल दिया गया था. सिंह के खिलाफ अनुसूचित जाति, जनजाति और भारतीय दंड सहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी किया गया था.
पार्टी से 6 साल के लिए निकाले गए नेता को बीजेपी ने फिर से पार्टी में ले लिया है, जबकि ये साफ है कि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भद्दी टिप्पणी की थी, फिर ऐसी क्या वजह है जो ऐसे नेताओं को दोबारा बीजेपी ने पार्टी में शामिल किया। योगी जी अपराध रोकना चाहते है लेकिन ये भूलना नहीं चाहिए कि किसी को गाली देना भी एक अपराध माना जाता है
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…






