Home Social BJP विधायक ने 2024 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का किया दावा, मुस्लिमों की देशभक्ती पर उठाए सवाल
Social - State - January 15, 2018

BJP विधायक ने 2024 तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का किया दावा, मुस्लिमों की देशभक्ती पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। बीजेपी नेता, मंत्रियों की बड़बोलेपन की कहानी कोई नई नहीं है। कभी देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं तो, कभी संविधान बदलने का दावा करते हैं। यूपी के बलिया जिले के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस दफा 2024 तक देश हिंदू राष्ट्र बनाने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हिंदू राष्ट्र बनने पर जो मुसलमान उनकी यानी की हिंदू संस्कृति मानेंगे वो ही इस देश में रह पाएंगे।

इतना ही नहीं सुरेंद्र सिंह ने भारत में रह रहे मुसलमानों की देशभक्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि बहुत कम मुसलमान ही ऐसे हैं जो सच्चे राष्ट्र भक्त हैं। उन्होंने दावा किया कि 2014 तक हिंदू संगठन आरएसएस की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी अशोभनीय शब्द इस्तेमाल किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में भारत और इटली का दो तरह का संस्कार है। उन्होंने राहुल गांधी को जर्सी का बछड़ा करार देते हुए कहा कि उनके अंदर मिश्रण सभ्यता है।

अब ऐसे में सवाल इस बात का है कि क्या बीजेपी के नेता, मंत्रिओं को संविधान का जरा सा भी ज्ञान नहीं है क्या? जिसमें साफ तौर पर हमारे देश को एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य कहा गया है, और हर शख्स को अपनी मर्जी के अनुसार किसी भी धर्म को मानने की आजादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Remembering Maulana Azad and his death anniversary

Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…