ઘર ભાષાની હિન્દી સીએએ, NRCના વિરોધમાં રંગોળી બનાવવી મોંઘી પડી, અડધો ડઝન પોલીસકર્મીઓએ એક મહિલાને ઘેરી લીધી હતી, વીડિયો વાયરલ થઈ રહ્યો છે

સીએએ, NRCના વિરોધમાં રંગોળી બનાવવી મોંઘી પડી, અડધો ડઝન પોલીસકર્મીઓએ એક મહિલાને ઘેરી લીધી હતી, વીડિયો વાયરલ થઈ રહ્યો છે

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) અને રાષ્ટ્રીય નાગરિક રજીસ્ટ્રાર (એનઆરસી) के खिलाफ लोग विरोध दर्ज करने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कुछ लोग पोस्टर लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं तो कुछ लोग नारेबाजी के जरिए। इसी क्रम में चेन्नई में एक महिला ने रंगोली बनाकर सीएए और एनआरसी का विरोध किया। शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रही महिला को आधा दर्जन पुलिसकर्मियों ने घेर लिया।

रंगोली में ‘नोट टू एनआरसी’ और ‘नो टू सीएए’ लिखा गया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला दक्षिण चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला रंगोली के जरिए सरकार का विरोध कर रही है लेकिन इस बीच महिला पुलिसकर्मियों की टीम उनके पास आती है और उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस महिला को जबरन पकड़ती है लेकिन वह उस जगह से नहीं हिलती और अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की वजह के बारे में पूछती हैं। दरअसल महिला अकेले ही रंगोली नहीं बना रही थी बल्कि उनसे साथ सात लोग और थे। पुलिस ने कहा है कि सभी प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के एकत्रित थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उनके प्रदर्शन के चलते इलाके में रहने वाले अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी। वहीं प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए।

(હવે નેશનલ ઇન્ડિયા ન્યૂઝ સાથેફેસબુકTwitter પર અનેYouTube તમે કનેક્ટ કરી શકો.)

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…