होम भाषा हिंदी बीजेपी 2024 के चुनाव जीतकर सत्ता में आने की साजिश है CAA और NRC

बीजेपी 2024 के चुनाव जीतकर सत्ता में आने की साजिश है CAA और NRC

द्वारा: Kranti Kumar

अफ़ग़ानिस्तान से लेकर मणिपुए तक और कश्मीर से लेकर लंका तक भारत बौद्ध देश था, यहां 5000 वर्ष पहले से बौद्ध सभ्यता का अस्तित्व था ! बौद्ध धम्म इस उपमहाद्वीप का प्राचीन धर्म है !

आरएसएस जिस भारत माता का नक्शा भगवा ध्वज के साथ पेश करता है उसमें अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत की तस्वीर दिखाता है, लेकिन इनका अखंड भारत महाभारत काल का बताएंगे, जो की पूरी तरह सत्य नही है, महान सम्राट अशोक का शासन जहां तक था उन्ही प्रान्तों सीमाओं को महाभारत में नकल कर लिखा गया, जैसे गंधारा सिंध अंग मणिपुर इत्यादि !

अफ़ग़ानिस्तान में मूल रूप से ईसा पूर्व बौद्ध धर्म था वहां के लोग बौद्ध थे, मौर्य वंश का शासन था. कई स्तूप चैत्य बौद्ध की प्रतिमा का निर्माण हुआ !

फिर क्यों और कैसे वैदिक धर्म को अपनाया जिसमे वर्ण व्यवस्था जाति असमानता उच नीच छुआ छुत जैसी कई बुराईयां है ? शोध और अध्ययन का विषय है क्या जोर जबरदस्ती लोगों पर वर्ण व्यवस्था थोपी गई ? भला कोई किसी से छोटा क्यों बनना चाहेगा ?

इस्लाम के उदय के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने वैदिक धर्म के वर्ण व्यवस्था को नकार दिया और इस्लाम धर्म को अपनाया जिसमे बंधुत्ता भाईचारा और बराबरी का संदेश है !कट्टर मुल्लों की आपसी लड़ाई में अफ़ग़ानिस्तान पीस गया. 1970 में 1,50,000 हिन्दू थे जिसमे 99% 1995 तक गृह युद्ध के कारण पलायन कर गए, आज मुश्किल से पांच या छह हज़ार हिन्दू हैं !

लेकिन गृह युद्ध के कारण पलायन अफगानी मुस्लिमों ने0 भी किया, आज पाकिस्तान में 40 लाख अफगानी शरणार्थी हैं !

बीजेपी नया सिटीजन एक्ट अफ़ग़ानिस्तान पाकिस्तान या बांग्लादेश के हिन्दुओं के लिए नही लाई है, दरअसल CAA और NRC मिलकर ओबीसी एससी एसटी और मुसलमानो की नागरिकता छीनेंगे जिनके पास पुरखों का कागज़ नही होगा, ऐसे लोगों को वोट करने से रोका जाएगा और 2024 में बीजेपी बड़े आराम से तीसरी बार सत्ता में आ जाएगी !

✍Kranti Kumar

(अब आप नेशनल इंडिया न्यूज़ के साथफेसबुकट्विटर औरयू-ट्यूब पर जुड़ सकते हैं.)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जाँच भी करें

मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए

मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…