घर राज्य पंजाब & हरियाणा चंडीगढ़ में बोली मायावती, गरीब और बहुजन विरोधी है बीजेपी

चंडीगढ़ में बोली मायावती, गरीब और बहुजन विरोधी है बीजेपी

करून- Aqil रझा

बीएसपी सुप्रीमो सुश्री मायावती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीब और बहुजन विरोधी है। इस सरकार के शासनकाल में गरीब घुट-घुट कर जी रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है। दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। मायावती चंडीगढ़ में रैली को संबोधित कर रही थी। रैली के साथ ही उन्होंने यहां लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आगाज किया।

मायावती ने कहा कि वर्तमान में गरीबों, दलित, आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों व गलत कार्यशैली के कारण यह वर्ग परेशान है। बसपा ने ऐसे लोगों के जुल्मों से निजात दिलाने के लिए हर स्तर पर इन्हें संगठित करने का फैसला लिया है। इसके लिए वह यहां आई हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब 1995 में उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार बनी थी तो उन्होंने सभी वर्गों के हितों की रक्षा की। खासकर कमजोर व उपेक्षित वर्गों का विशेष ध्यान रखा।

मायावती ने कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में सभी वर्गों के कल्याण के लिए अलग-अलग विभाग बनाए। बसपा की सरकार ने मोदी सरकार की तरह रोजगार देने के हवाई वादे नहीं किए, बल्कि ठोस काम किया। कई लोगों को रोजगार दिया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखी और अपराधमुक्त समाज की स्थापना की। वर्तमान भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट हो गई है।

मायावती ने कहा कि जब से केंद्र और देश के कई राज्यों में बीजेपी सरकार बनी है, तभी से आरएसएस के एजेंडे को लागू करने की कोशिश की जा रही है। दलित, गरीब तबकों व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राज्यसभा में जब उन्होंने बात रखने की कोशिश की तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया। इस कारण उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। मायावती ने कहा कि वर्तमान सरकार में वह संसद में ही दलितों की बात नहीं रख सकती, इसी से दुखी होकर उन्होंने राज्यसभा छोड़ी।

प्रतिक्रिया व्यक्त करा

आपला ई-मेल अड्रेस प्रकाशित केला जाणार नाही. आवश्यक फील्डस् * मार्क केले आहेत

हे देखील तपासा

मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण

मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…