ઘર સામાજિક ચંદ્રશેખર પર NSA વિરુદ્ધ દિલ્હીમાં મોટો વિરોધ, પોલીસે દેખાવકારોને માર માર્યો હતો
સામાજિક - રાજ્ય - નવેમ્બર 22, 2017

ચંદ્રશેખર પર NSA વિરુદ્ધ દિલ્હીમાં મોટો વિરોધ, પોલીસે દેખાવકારોને માર માર્યો હતો

નવી દિલ્હી. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ दिल्ली में यूपी भवन के सामने कई कॉलेज और युनिवर्सिटी के छात्रों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चंद्रशेखर पर लगी रासुका हटाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने योगी, मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रोटेस्ट के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हाथा-पाई भी हुई. प्रदर्शनकारियों के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रोटेस्ट के दौरान प्रदीप नरवाल ने बताया कि उनके कुछ साथी गायब हैं लेकिन पुलिस उन्हें बता नहीं रही है। प्रदीप ने दिल्ली पुलिस पर गुंडाराज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके प्रोटेस्ट को बंद करके हक और इंसाफ की आवाज को खामोश करना चाहती है।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने चंद्रशेखर को रिहा कर दिया लेकिन यूपी की भगवा सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया. उन्होंने अपने साथियों से संगठित होने की बात कहकर कहा कि जब तक चंद्रशेखर से रासुका नहीं हटाई जाएगी वो लगातार सरकार सिस्टम के खिलाफ प्रोटेस्ट करते रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बहुजन समाज और मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन योगी, मोदी सरकार पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की बजा उल्टा उन्हें ही निशाना बनाकर जेल में डाल रही है। गौरतलब है कि मई महीनें में सहारनपुर हिंसा के दौरान भीम आर्मी के चीफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन पर लगे सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित मानते हुए रिहाई तो दे दी. लेकिन योगी सरकार ने उन पर रासुका की कार्रवाई कर दी।

પ્રતિશાદ આપો

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *

પણ તપાસો

મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને

મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…