گھر سماجی چندر شیکھر پر این ایس اے کے خلاف دہلی میں بڑا احتجاج, پولیس نے مظاہرین کو زدوکوب کیا۔
سماجی - حالت - نومبر 22, 2017

چندر شیکھر پر این ایس اے کے خلاف دہلی میں بڑا احتجاج, پولیس نے مظاہرین کو زدوکوب کیا۔

نئی دہلی. भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ दिल्ली में यूपी भवन के सामने कई कॉलेज और युनिवर्सिटी के छात्रों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चंद्रशेखर पर लगी रासुका हटाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने योगी, मोदी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

प्रोटेस्ट के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हाथा-पाई भी हुई. प्रदर्शनकारियों के कपड़े फाड़ दिए गए। प्रोटेस्ट के दौरान प्रदीप नरवाल ने बताया कि उनके कुछ साथी गायब हैं लेकिन पुलिस उन्हें बता नहीं रही है। प्रदीप ने दिल्ली पुलिस पर गुंडाराज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके प्रोटेस्ट को बंद करके हक और इंसाफ की आवाज को खामोश करना चाहती है।

प्रदीप नरवाल ने कहा कि हाईकोर्ट ने चंद्रशेखर को रिहा कर दिया लेकिन यूपी की भगवा सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया. उन्होंने अपने साथियों से संगठित होने की बात कहकर कहा कि जब तक चंद्रशेखर से रासुका नहीं हटाई जाएगी वो लगातार सरकार सिस्टम के खिलाफ प्रोटेस्ट करते रहेंगे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार बहुजन समाज और मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है लेकिन योगी, मोदी सरकार पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की बजा उल्टा उन्हें ही निशाना बनाकर जेल में डाल रही है। गौरतलब है कि मई महीनें में सहारनपुर हिंसा के दौरान भीम आर्मी के चीफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन पर लगे सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित मानते हुए रिहाई तो दे दी. लेकिन योगी सरकार ने उन पर रासुका की कार्रवाई कर दी।

جواب چھوڑیں

آپ کا ای میل ایڈریس شائع نہیں کیا جائے گا. مطلوبہ کھیتوں کو نشان زد کیا گیا ہے *

یہ بھی چیک کریں

مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔

مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…