कांग्रेस स्थापना दिवस पर गर्जे राहुल, कहा खतरे में बाबा साहेब का दिया हुआ संविधान
द्वारा- Aqil रजा
नई दिल्ली- देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज अपना 133वां स्थापना दिवस मना रही है. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद ये कांग्रेस का पहला स्थापना दिवस समारोह है. इस मौके पर आज देशभर में कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं गुरुवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया.

कांग्रेस ऐसे में समय में अपना स्थापना दिवस मना रही है जब सत्ता रुढ़ पार्टी 19 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है. और बीजेपी के नेता सर चढ़कर बोल रहे है हैं, ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि हाल ही में कई बीजेपी नेताओं के विवादित बयान सामने आए हैं, जिनके बाद पार्टी हाई कमान ने कोई एक्शन नहीं लिया है।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है, आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है, उस संविधान पर हमला हो रहा है. ये देखना दुखद है. लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें.
राहुल ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी लगातार झूठ के साथ आगे बढ़ रही है, बीजेपी से कांग्रेस के खिलाफ हमले हुए हैं. उन्होंने कहा कि हम भले ही हार जाएं, लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेंगे.
मौलाना आज़ाद और उनकी पुण्यतिथि को याद करते हुए
मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना आजाद के नाम से भी जाने जाते हैं, एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान थे, freedo…






