गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 76 उम्मीदवारों के नाम, जिग्नेश ने किया चुनाव में उतरने का ऐलान
By- Aqil Raza
Congress released its third list for Gujarat elections last night.. in this list 76 The names of the candidates are. कई मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है. कई लोग जो टिकट के लिए आस लगाए बैठे थे, उन्हें भी निराशा हाथ लगी.
पार्टी के अंदर किसी भी तरह की नाराजगी से बचने के लिए 14 उम्मीदवारों को फोन पर उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगने की जानकारी दी गई. हालांकि लिस्ट जारी होते ही हंगामा हो गया. नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद, गांधीनगर समेत कई हिस्सों में तोड़फोड़ की.

वहीं दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने भी चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है. वो गुजरात के वड़गांव से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनके इस एलान से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. क्योंकि वड़गांव सीट पर कांग्रेस के मनिभाई वाघेला पहले से मैदान में हैं और वो मज़बूत उम्मीदवार माने जाते हैं.
जिग्नेश मेवाणी ने गैर भाजपाई दलों से अपने खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की अपील की है. उनका कहना है कि आंदोलनकारी साथियों और युवा वर्ग की ये क्ख्वाहिश थी कि हम इस बार फासीवादी भाजपाइयों का सड़क के साथ-साथ चुनाव में भी मुक़ाबला करें और दबे-कुचले तबक़ों की आवाज बनकर विधानसभा में जाएं.
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…






