हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज, बाबा साहेब डॉ अंबेडकर का किया था अपमान
નવી દિલ્હી. विवादों में चल रहे क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी के बाद अब हार्दिक पांडेया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल हार्दिक पांडेय ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान किया था।

आपको बता दें हार्दिक पांड्या ने ट्विट करके लिखा था कि कौन अंबेडकर? वह व्यक्ति जिसने देश के संविधान का ड्राफ्ट तैयार किया था या फिर वह जिसने देश को आरक्षण नाम की बीमारी दे दी।
पांड्या के इस ट्वीट के बाद मेघवाल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मेघवाल राष्ट्रीय भीम सेना के सदस्या हैं उन्होंने राजस्थान के जालौर जिले में एससी-एसटी एक्ट के तहत पांड्या के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मेघवाल ने कहा है कि पांड्या जो कि प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माता का अपमान किया है बल्कि इस समुदाय से जुड़े लोगों का भी अपमान किया है।
अब ऐसे में सवाल इस बात का है कि क्रिकेट में एक खास मुकाम पाने वाले हार्दिक पांडेया को क्या बाबा साहेब के बारे में जरा भी मालूम नहीं, क्या उन्हें आरक्षण का मतलब नहीं मालूम, क्या उन्हें नहीं मालूमन कि आरक्षण उन लोगों को समाज में बराबर करने के लिए दिया गया था जिनका इस हिंदू समाज में सदियों से शोषण हुआ और उन्हें हर अधिकार से वंचित रखा गया था?
મૌલાના આઝાદ અને તેમની પુણ્યતિથિને યાદ કરીને
મૌલાના અબુલ કલામ આઝાદ, મૌલાના આઝાદ તરીકે પણ ઓળખાય છે, ભારતના જાણીતા વિદ્વાન હતા, સ્વતંત્રતા…






