“गुजरात के विकास की झूठी तस्वीर दुनिया को दिखाई जा रही है” हार्दिक का बीजेपी पर हमला
کی طرف سے- عاقل رضا
अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हार्दिक पटेल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. हार्दिक ने कहा कि बीजेपी पूरी दुनिया को गुजरात के विकास की झूटी तस्वीर दिखाना चाहती है. जबकि गुजरात में विकास के नाम पर खाना पूर्ति की गई है. पूरे राज्य में कहीं कोई विकास नहीं हुआ है.

हार्दक ने कहा कि सरकार बनी तो आरक्षण के लिए प्रस्ताव पास करवाएगी कांग्रेस. उन्होंने कहा कि मैंने जानकारों से बात की है और 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण संभव है. उन्होंने कहा कि पाटीदारों का वोट बांटने के लिए बीजेपी ने 200 करोड़ रुपये का फंड बनाया है. मैं किसी भी पार्टी से जुड़ने वाला नहीं हूं यह मै साफ कर देना चाहता हूं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 25 सालों से सत्ता से बाहर रही है. पाटीदार आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने जो फॉर्मूला दिया है वह हमें मंजूर है. उन्होंने कहा कि साथ ही हम बीजेपी को कभी माफ नहीं करेंगे. हमें जिस तरह से कांग्रेस कह रही है कि वह हमारी बात सुनेंगे तो हमें लगता है कि हम अब गांव गांव तक कांग्रेस की बात ले जाएंगे.
हार्दिक पटेल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि कांग्रेस से हम बहुत पहले से जुड़े हुए हैं और वह हमारे बारे में बहुत ज्यादा सोचती है लेकिन उसने कहा है कि वह सरकार में आई तो प्रस्ताव पास करवाएगी.
مولانا آزاد اور ان کی برسی کو یاد کرتے ہوئے۔
مولانا ابوالکلام آزاد, مولانا آزاد کے نام سے بھی جانا جاتا ہے۔, ہندوستان کے نامور اسکالر تھے۔, آزادی…






