राजस्थान के करौली में भारी हिंसा, भीड़ ने फूंके बहुजन MLA और पूर्व MLA के घर
SC-ST एक्ट में बदलाव के खिलाफ सोमवार को बहुजनों का जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वो शाम होते-होते विरोधी संगठनो ने हिंसा में तब्दील करा दिया. जिसमें आधिकारिक तौर पर 8 लोगों की मौत की खबर है. लेकिन एक दिन बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. आज राजस्थान के करौली में भीड़ ने दो नेताओं के घरों को निशाना बनाया है. भीड़ ने हिंडौन से मौजूदा विधायक राजकुमारी जाटव और पूर्व विधायक भरोसीलाल जाटव के घरों में आग लगा दी है.
ये दोनों नेता बहुजन समुदाय से आते हैं. राजकुमारी जाटव बीजेपी से वर्तमान विधायक हैं. जबकि भरोसीलाल कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं. बताया जा रहा है कि इलाके में सोमवार को हुई हिंसा के जवाब में आज सुबह यहां भीड़ जमा हुई और नेताओं के घरों को निशाना बनाया गया.
आरोप है कि इसी दौरान भीड़ हिंडौन से वर्तमान बीजेपी विधायक राजकुमारी जाटव के घर को निशाना बनाया. भीड़ ने उनका घर फूंक डाला. इतना ही नहीं भीड़ ने पूर्व विधायक को भी नहीं बख्शा. इलाके के पूर्व कांग्रेस विधायक भरोसीलाल जाटव के घर को भी आग के हवाले कर दिया. भीड़ ने सिर्फ बहुजन नेताओं को ही निशाना नहीं बनाया. बल्कि संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. यहां एक मॉल में आग लगा दी गई. जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस मामले में पुलिस प्रशासन की बड़ी चूक सामने आ रही है. सवाल उठ रहे हैं कि धारा 144 लागू होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे जमा हो गए.
जिसके बाद आज बड़ी तादाद में लोग जमा हुए और शहर के दो बहुजन नेताओं को निशाना बनाया. जिनमें एक बीजेपी विधायक और एक पूर्व कांग्रेस विधायक शामिल हैं. साथ ही मॉल को भी नुकसान पहुंचाया गया. फिलहाल, राजस्थान के करौली में हालात तनावपूर्ण हैं. इसके अलावा देश के दूसरे हिस्सों में स्थिति नाजुक लेकिन नियंत्रण में है. हिंसा फैलाने वालों की धरपकड़ की जा रही है. यूपी के मेरठ में इंटरनेट सेवा पर बैन लगाया गया है.
Remembering Maulana Azad and his death anniversary
Maulana Abul Kalam Azad, also known as Maulana Azad, was an eminent Indian scholar, freedo…








