IAS की बेटी से छेड़छाड़ मामले में हरियाणा BJPअध्यक्ष के बेटे को बचाने की साजिश, सीसीटीवी फुटेज गायब !
करून: NIN कार्यालय
चंडीगढ़। 5 अगस्त को बीजेपी शासित हरियाणा में IAS की बटी से छेड़छाड़ का मामला में नया मोड़ सामने आया है। चंडीगढ़ पुलिस ने लड़की का पीछा करने के आरोप में हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन चौबीस घंटे के भीतर ही उन्हें जमानत पर छोड़ दिया था। पुलिस पर सरकार के दबाव में आरोपी लड़कों के खिलाफ धारा कमजोर करने का आरोप लग रहा था।
अब इस हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में चौंकाने वाला नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस इलाके में पीड़ित के साथ छेड़छाड़ हुई थी, उस इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सेक्टर 26 और सेक्टर 7 च्या 6 जगहों की फुटेज गायब हो गई हैं, जिसके कारण एक बार फिर से पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है।
विवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसको लेकर ट्वीट में कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों और अपनी विचारधारा वालों से साठगांठ करने के बजाय उनको सजा दे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य में जगह-जगह इस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को इस घटना के विरोध में पुतले भी फूंके थे।
विकास बराला आणि त्याचा मित्र आशिष यांनी तिची कार थांबवल्याचे पीडितेने तक्रारीत म्हटले आहे., उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने शुक्रवार रात सेक्टर-26 पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उलटे बराला का ही समर्थन करते नजर आए। खट्टर ने हिसार में पत्रकारों से कहा, इस मामले का सुभाष बराला से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक व्यक्ति से जुड़ा मामला है। अगर आरोप सही साबित होता है, तो यह बेहद निंदनीय है। खट्टर ने कहा, मुझे इस बारे में बताया गया। आरोपी अगर दोषी पाया गया तो उसे सजा दी जाएगी। इस मामले पर यह मेरा आधिकारिक पक्ष है। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस में पूरा विश्वास है और न्याय अपना काम करेगी।
मौलाना आझाद आणि त्यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांचे स्मरण
मौलाना अबुल कलाम आझाद, मौलाना आझाद म्हणूनही ओळखले जाते, एक प्रख्यात भारतीय विद्वान होते, फ्रीडो…






